Search

March 20, 2026 10:38 am

राजद ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकुड़ में किया प्रदर्शन, आतंकवाद का फूंका पुतला

यह समय राजनीति का नहीं, आतंकवाद के खात्मे का है”: महावीर मढै़या

निर्दोषों की हत्या बर्दाश्त नहीं, केंद्र सरकार दे करारा जवाब”: महावीर मढैया

पाकुड़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 28 निर्दोष टूरिस्टों की हत्या से आक्रोशित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को पाकुड़ जिला मुख्यालय के समीप रविंद्र चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राजद जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मढै़या ने किया।प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया। कार्यक्रम की शुरुआत मारे गए मासूम नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 1 मिनट के मौन के साथ की गई। राजद नेताओं ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ा और निर्णायक कदम उठाने की मांग की।जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मढै़या ने कहा, “यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का है। हम प्रधानमंत्री से अपेक्षा करते हैं कि वे इस हमले का करारा जवाब दें। पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।”

Also Read:

इस मौके पर जिला सचिव हजरत शेख, जिला उपाध्यक्ष अमन कुमार सिंह, लिटिपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मरैया, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, मार्कस टुडू, वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिंह, प्रशांत कुमार पासवान, अजित सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20250426 wa00072083498792065726382

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर