Search

March 11, 2026 4:27 pm

सड़क बनी पर रास्ता नहीं—जर्जर पुलिया ने रोका बड़ाघघरी मांझी टोला का विकास।

प्रशांत मंडल

Also Read: E-paper 20-02-2026

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के बड़ाघघरी पंचायत अंतर्गत बड़ाघघरी मांझी टोला में हाल ही में पीसीसी सड़क का निर्माण तो पूरा कर दिया गया है, लेकिन गांव के समीप स्थित वर्षों पुरानी पुलिया आज भी जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। सड़क बनने के बावजूद पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया ही गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का एकमात्र माध्यम है। समय के साथ पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और बरसात के दिनों में स्थिति अत्यंत भयावह हो जाती है। ऐसे में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान उन्हें उम्मीद थी कि पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण पुल को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। सड़क का लाभ अधूरा रह गया है और ग्रामीण अब भी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जर्जर पुलिया को तोड़कर नई और मजबूत पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर अविलंब संज्ञान लेते हुए गांव के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर