Search

March 20, 2026 5:12 am

ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान, वाहन चालकों को दी गई सड़क सुरक्षा की सलाह।

सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव कर के वाहन का परिवहन करने पर रोक्षक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार के आदेशानुसार शनिवार को पाकुड़िया थाना के सामने एस आई बिरसा मुंडा के नेतृत्व में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया।सड़क पर चल रहे लगभग 12 से 15 दो एवं चार पहिया वाहनों को रोककर ड्रिंक एण्ड ड्राइव अभियान के तहत जांच की गई। मौके पर उन्होंने सभी वाहन चालको से वाहन चलाते समय रोड सेफ्टी के सभी नियमो का अनुपालन करने को कहा।जांच के दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है। ऐसा करना न केवल ड्राइवर या राइडर के लिए बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकता है।उन्होंने बताया कि अपनी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा के लिए कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर