Search

February 21, 2026 4:08 pm

जनता की मांग पर हर ट्रेन वापस लाऊंगी, हावड़ा डिवीजन को झुकना पड़ेगा, सबरी पाल

गंगा जल, स्वच्छता और रेलवे सुविधा को लेकर आक्रामक तेवर—नगर निकाय चुनाव में सबरी पाल का बड़ा दावा।

पाकुड़ नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सबरी पाल ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। भाजपा से बागी होकर मैदान में उतरीं सबरी पाल ने कहा कि उन्हें पाकुड़ की जनता—हर वर्ग—का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है, और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। सबरी पाल ने अपनी चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पांच वर्षों तक अध्यक्ष पद पर रहने के बावजूद आज बड़े नेताओं के सहारे की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता यह नहीं जानती कि निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में पाकुड़ की जनता को केवल छलने का काम किया। गंगा जल के नाम पर राजनीति हुई, पैसों का बंदरबांट हुआ और शहर चारों ओर कचरे के ढेर में तब्दील हो गया। सफाई व्यवस्था बदहाल है, मच्छर-मक्खियों का आतंक बढ़ा है और पूरा शहर स्वास्थ्य संकट की ओर बढ़ता दिख रहा है। सबरी पाल ने ऐलान किया कि यदि जनता ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी, तो गंगा जल हर घर तक पहुंचेगा और पाकुड़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पाकुड़ के इतिहास में एक नया अध्याय होगा—ऐसा काम, जो आज तक किसी पार्टी ने नहीं किया। रेलवे सुविधाओं को लेकर उन्होंने सबसे बड़ा और आक्रामक संकल्प दोहराया। सबरी पाल ने कहा कि कोरोना काल में पाकुड़ से कई ट्रेनें छीनी गई उस पर पूर्व के अध्यक्ष ने चुप्पी साधे रखी।ट्रेनों और सुविधाओं को हर हाल में वापस लाने के लिए मैं आंदोलन छेडूंगी, जरूरत पड़ी तो पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर पटरी पर बैठ चक्का जाम करूंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकुड़ की कमाई से हावड़ा ने लाभ तो उठाया, लेकिन बदले में शहर को उपेक्षा ही मिली—और अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में सबरी पाल ने कहा कि उन्होंने अपनी सारी उम्मीदें जनता जनार्दन पर छोड़ दी हैं। जनता का जो भी फैसला होगा, वह उन्हें स्वीकार होगा और वे पूरे सम्मान के साथ उसे नमन करेंगी। साथ में उन्होंने कहा कि पूर्व के अध्यक्ष कोई चुनाव से डर लगने लगा है इसलिए राष्ट्रीय स्तर के नेता को भी स्टार प्रचारक के रूप में बुला रही हैं।और मैं अकेली जनता के पास पहुंच रही हूं। पाकुड़ की जनता मुझे प्यार और आशीर्वाद इतना दे रही है कि मैं जनता के साथ आगे बढ़ रही हूं।

img 20260221 wa0003311064566097141662
img 20260221 wa00022180923367986555110

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर