Search

April 3, 2026 10:03 pm

मैराथन दौड़ में संतोष मुर्मु ने मारी बाजी

अजय मरांडी दूसरे व श्यामल हांसदा तीसरे स्थान पर रहे

लड़कियों में बाहा मुनि हेम्ब्रम प्रथम स्थान, सुहागनी हांसदा, दूसरी स्थान एवं आशा हांसदा, तीसरी स्थान पर रही

राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं सड़क सुरक्षा महीना के अवसर पर मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह महीना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।मैराथन दौड़ की शुरूआत शुक्रवार को सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क स्थित वीआईपी रोड से हुई। दौड़ को उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में काफी संख्या में लड़कों एवं लड़कियां ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ वीआईपी रोड से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से वीआईपी रोड आकर समाप्त हुई। प्रतिभागियों के साथ उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद समेत अन्य पदाधिकारी, जिले के गणमान्य लोग भी इस मैराथन दौड़ में शामिल हुए। मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि इस मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके दायित्व के लिए जागृत करना है। समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा। मैराथन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले युवाओं के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। वह इस आयोजन को लेकर काफी खुश थे। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेल संघों एवं सिविल सोसाइटी के सहयोग से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाता है। इस बार भी इसका आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं सड़क सुरक्षा महीना के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दिलाई शपथ

img 20250124 wa00074837714078147475637
img 20250124 wa00068622730147445832619
img 20250124 wa0008933609436107880546

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!