Search

February 4, 2026 5:05 pm

भक्ति और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा का समापन, विसर्जन से लेकर सांस्कृतिक संध्या तक रहा उत्सव का माहौल

महेशपुर। सरस्वती पूजा के समापन अवसर पर महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। तिवारीपाड़ा स्थित मिलोनी संघ में स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का पारंपरिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। क्लब परिसर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना के बाद सिंदूर खेला का आयोजन किया और नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई दी। इसके बाद क्लब सदस्यों ने जयकारे लगाते हुए और नाचते-थिरकते हुए प्रतिमा को बांसलोई नदी में विसर्जित किया। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान गौरव तिवारी, गुंजन तिवारी, सौरभ सिंह, सानू, प्रणव मंडल, अनु दास, राजश्री दास, उत्तम दास, पिंकी दास, ऋतु दास, सुधा तिवारी, त्रिपाठी तिवारी, काजल साहा, पीहू विश्वास, अरिंदम विश्वास, जोयोंतो विश्वास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के बाजारपाड़ा में नव युवक संघ की ओर से सरस्वती पूजा के अवसर पर मंगलवार संध्या को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो नेता अभिषेक सिंह उर्फ गोलक सिंह ने फीता काटकर किया। सांस्कृतिक संध्या में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध बैंड ‘रॉक लाइन ग्रुप’ ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बंगाल के कलाकारों ने गीत-संगीत, प्लेबैक रिकॉर्डिंग सहित एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का मंच संचालन पश्चिम बंगाल के बुबाय ने किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में नव युवक संघ के सदस्य दीपंकर घोष उर्फ छोटू, गोलक सिंह, संतोष साहा, अरूप चौधरी, राणा सिंह, पापय सिंह, बाबाय सिंह, नाढा सिंह, गोपाल सरकार, अरविंद सिंह, बिष्णु साहा, सुमन घोष, राहुल, मिठुन घोष, प्रिंस घोष, क्रिष घोष और राज घोष की अहम भूमिका रही।

img 20260127 wa00991015948525716527324
img 20260127 wa00981307564365506923432

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर