Search

March 11, 2026 10:17 am

सतबरवा बीडीओ ने ग्राहक सेवा केंद्र किया सील

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल


सतबरवा: सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के वीएलई पंकज कुमार गुप्ता वीएलई कार्यों में लापरवाही बरतते हुए स्वयं निजी ग्राहक सेवा केंद्र में पकड़े गए। औचक निरीक्षण में निकले सतबरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ब्लॉक इंचार्ज उत्कर्ष पांडेय ने पाया वी एल ई पंकज कुमार गुप्ता पंचायत वीएलई के कार्यों में लापरवाही बरतते हुए स्वयं निजी सीएसपी संचालन करते पकड़े गए।जिसके आरोप में उनकी ग्राहक सेवा केंद्र सील कर दी गई। 

उनका सीएसपी कोड 1CSC2178 है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं ब्लॉक इंचार्ज उत्कर्ष पांडेय ने बताया पंचायत लेवल वीएलई एक ऐसा कार्य है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब असहायों की कार्यों को निम्न सरकारी दरों पर की जाती है।

जिसे अनदेखा करते हुए पंचायत वीएलई पंकज कुमार गुप्ता अपना निजी ग्राहक सेवा केंद्र में सेवा संचालन करते पाए गए। इस आरोप में पंकज कुमार गुप्ता की निजी ग्राहक सेवा केंद्र सील कर दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर