Search

March 29, 2026 9:47 pm

सत्य सनातन ने पुलवामा में हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि

एस भगत

पुलवामा हमले में वीर गति को प्राप्त हुए अमर जवानों की याद में शुक्रवार को इंदिरा चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया । श्रद्धांजलि सभा सत्य सनातन संस्था द्वारा आयोजित किया गया। संस्था के सदस्यों ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा जिले के श्रीनगर जम्मू राजमार्ग पर आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के बटालियनों को निशाना बनाकर हमला किया गया था जिसमें 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे । उनकी छठी वर्षी पर संस्था समेत कई अन्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया । संस्था के संयुक्त सचिव अजय ने बताया कि पुलवामा हमला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसका जवाब भारत ने बखुबी दिया । सुरक्षा बलों ने अपने प्राणों की आहुति हंसते हुए निछावर कर दिया जिस देश भुला नहीं सकता । मौके पर अजय भगत अशोक शर्मा राजेश यादव विशाल भगत सत्यम भगत अमित साहा समेत अन्य मौजुद थे।

img 20250214 wa00206615852620423125364

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर