Search

April 10, 2026 9:20 am

युवा खिलाड़ी युवराज उपाध्याय का झारखंड स्टेट सब-जूनियर वॉलीबॉल कैंप में चयन।

पाकुड़ जिले के कालीतल्ला निवासी युवा खिलाड़ी युवराज उपाध्याय का चयन झारखंड स्टेट सब-जूनियर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 16 से 22 फरवरी तक रांची के मोराबादी ग्राउंड में आयोजित होगा। युवराज इससे पहले पाकुड़ स्थित वॉलीबॉल डे-बोर्डिंग सेंटर में कोच उजय राय के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले चुके हैं। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है। खेल से जुड़े लोगों का मानना है कि युवराज की मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचाया है। जिले के लिए यह गौरव का क्षण है और उम्मीद की जा रही है कि युवराज आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाकुड़ का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!