झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव रूपा बंदना किरो के देख रेख में मासिक लोक अदालत में नौ बेंच का गठन किया गया जिसमें 29 वाद का निष्पादन किया गया एवं 13 लाख 43 हज़ार सात सौ रुपए का समझौता कराया गया। उक्त मासिक लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास समेत वाद से संबंधित अधिवक्ता एवं वादी प्रतिवादी उपस्थित रहे।





