शपथ के बाद काम में जुट जाएंगी शबरी पाल, बोलीं– पाकुड़ में जल्द लाएंगे गंगाजल
पाकुड़: बैंक कॉलोनी स्थित नया नगर भवन में शनिवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में नगर परिषद पाकुड़ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।समारोह को संबोधित करते हुए शबरी पाल ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य पाकुड़ शहर के विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में गंगाजल पहुंचाने का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।उन्होंने आगे बताया कि 12 मार्च को उनका शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है और शपथ लेने के बाद वह पूरी ताकत के साथ शहर के विकास कार्यों में जुट जाएंगी।शबरी पाल ने यह भी कहा कि शहर में बढ़ती जाम की समस्या को खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी और इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।








