Search

June 10, 2026 6:05 am

पाकुड़ और साहिबगंज में आज से शुरू होगा शेरशाहबादिया संघर्ष पदयात्रा।

कजरूल शेख

पाकुड़: ऑल झारखंड शेरशाहबादी सोसाइटी की ओर से साहिबगंज और पाकुड़ जिला में शेरशाहबादी प्रमाण पत्र पुनः निर्गत कराने की मांग को लेकर शेरशाहबादिया संघर्ष पदयात्रा का आयोजन किया गया है जो 23 जनवरी से 31 जनवरी तक जारी रहेगा।पदयात्रा चार चरणों में होगी। पहला चरण यानी आज दिनांक 23 जनवरी को अगलोई से शुरू होगा जो डोमपाड़ा, हस्तीपाडा, जुहिबोना,पुरुलिया बसना होते हुए पुनः अगलोई में समापन होगा। दूसरा चरण 24 जनवरी दिन मंगलवार को श्रीकुण्ड से पलासबोना, नया पलासबोना मधुवापरा अगलोई,चांदपुर, जमालपुर होकर चंदघाट और श्रीकुंड में समापन होगा। तीसरा चरण दिनांक 27 जनवरी शनिवार श्रीकुंड से हरिहरा, इस्लामपुर ,रहमतपुर , बिनोदपुर होकर कांखजोल में समापन।चौथा चरण 29 जनवरी दिनांक सोमवार सतगछी , मेहंदी डांगा,मिर्जापुर, अब्राटोला,रूपसपुर होते हुए श्रीकुंड। इस पदयात्रा में ऑल झारखण्ड शेरशाहबादी सोसाइटी के सभी सदस्य और छेत्र के सभी शेरशाहबादी जाति के लोग शामिल होंगे।पदयात्रा का समापन व साहिबगंज जिला मुख्यालय का घेराव प्रदर्शन 31 जनवरी को किया जायेगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!