Search

April 13, 2026 12:33 pm

मोटरसाइकिल दुर्घटना में चालक घायल, मानवता दिखाते हुए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे रोडगो के समीप गुरुवार देर शाम एक मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे चालक रोबिन पहाड़ियां उम्र 45वर्ष घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मोटर साईकिल चालक जेएच 04एस 1119 से लिट्टीपाड़ा से धरमपुर मोड़ की ओर जा रहा था ठीक रोडगो के समीप मोटर साईकिल का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक ईलाज किया गया।

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!