Search

March 23, 2026 4:05 am

उपायुक्त की पहल, बाजार समिति प्रांगण में खुला सिद्धू कानू पुस्तकालय

पाकुड़। जिले के उपायुक्त मनीष कुमार की पहल पर बाजार समिति के प्रांगण में सिद्धू कानू पुस्तकालय की स्थापना की गई है। यह स्थान चुनाव के बाद अक्सर सुनसान पड़ा रहता था, लेकिन अब इसका उपयोग शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए किया जाएगा। संजय कच्छप ने बताया कि यह पुस्तकालय खासकर जरूरतमंद और होनहार छात्रों के लिए खोला गया है। यहां स्कूल की किताबों के साथ-साथ एसएससी, प्लस टू एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे गरीब और संसाधनों से वंचित विद्यार्थियों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त मनीष कुमार की इस पहल की सराहना की है। उनका मानना है कि इससे जिले में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए एक उपयुक्त स्थान मिलेगा।

लाइव क्रिकेट स्कोर