Search

April 12, 2026 5:42 pm

दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान, जिला परिषद अध्यक्ष ने तीन दिव्यांगजनों को सौंपी ट्राई साइकिल।

पाकुड़िया। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने पाकुड़िया पंचायत के शहरपुर गांव के तीन दिव्यांग लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया। इस दौरान एक लाभुक को बैटरी चालित ट्राई साइकिल, जबकि दो अन्य लाभुकों को साधारण ट्राई साइकिल प्रदान की गई।
जिला परिषद अध्यक्ष ने सभी लाभुकों को अपने आवास पर आमंत्रित कर सादगीपूर्ण माहौल में स्वयं अपने हाथों से ट्राई साइकिल सौंपी। ट्राई साइकिल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर जुली हेंब्रम ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और अधिकार मिलना चाहिए। ट्राई साइकिल मिलने से उनकी आवाजाही आसान होगी, जिससे वे दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद का संकल्प है कि हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। लाभुकों और उनके परिजनों ने जिला परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सहायता से दिव्यांगजनों का मनोबल बढ़ता है और वे समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!