Search

March 10, 2026 2:51 am

महिलाओं की जागरूकता से ही समाज होगा सशक्त, उपासना मरांडी।

झामुमो महिला मोर्चा का महिला शक्ति प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जुटीं सैकड़ों महिलाएं।

पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झामुमो महिला मोर्चा की ओर से रविवार को शहर के लड्डू बाबू आम बागान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम ने की। जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शामिल हुईं। उनके आगमन पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य-गीत और मंदार-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। अपने संबोधन में उपासना मरांडी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उपलब्धियों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक और सशक्त होंगी, तभी समाज भी सशक्त और विकसित बनेगा। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जेएसएलपीएस के माध्यम से फूलो-झानो योजना तथा मैया सम्मान योजना जैसी पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी प्रकट किया। कार्यक्रम में महेशपुर महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शुभलक्ष्मी मुर्मू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेंब्रम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मीना मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुभाषिनी मुर्मू, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव सोनम मुर्मू, सेनेली मुर्मू, शिवानी टुडू, अफसाना बीबी, सिलवानती टुडू, शांतिलता हेंब्रम, आसाशिनी सोरेन सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

img 20260308 wa00385087601947424273793

Also Read: E-paper 24-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर