Search

March 14, 2026 3:48 am

सिमलौंग ओपी में एसपी ने की औचक जांच, कांडों के त्वरित निष्पादन और विधि-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

भूमि निरीक्षण कर नए ओपी भवन निर्माण को दी गति।

प्रशांत मंडल

पुलिस अधीक्षक पाकुड द्वारा शुक्रवार को सिमलौंग ओपी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ओपी में लंबित कांडों की बारीकी से समीक्षा की और सभी मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व क्षेत्र में शांति बनाए रखना और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना है। इसी कड़ी में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें और अपराधियों पर कड़ी नजर रखें। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने ओपी कार्यालय में संचालित फाइलों, पंजियों और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई एवं दस्तावेज़ प्रबंधन में सुधार लाने का निर्देश दिया ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।
पुलिस अधीक्षक ने ओपी में कार्यरत पदाधिकारियों एवं जवानों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही सिमलौंग ओपी के लिए प्रस्तावित नए भवन के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का भी स्थल निरीक्षण किया गया। एसपी ने भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही, ताकि ओपी की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाया जा सके।

img 20250621 wa00286305966529503022577

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर