Search

September 13, 2025 5:08 pm

जनजातीय विकास को गति देने लिट्टीपाड़ा में गूंजा ‘आदि कर्मयोगी’ अभियान, उपायुक्त ने दिए विशेष निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थानों को सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार ने कहा कि अभियान की सफलता सभी विभागों के आपसी समन्वय पर निर्भर करेगी। उन्होंने 6 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में जनजातीय ग्रामों की वास्तविक जरूरतों और योजनाओं का चयन करने तथा 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में उन्हें पारित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और विकास की गति को और तेज़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मास्टर ट्रेनर संजय कुमार ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य सांस्कृतिक रूप से जुड़े, सामंजस्यपूर्ण और अभिसरणयुक्त नेतृत्वकर्ताओं का समूह तैयार करना है, ताकि अंतिम पंक्ति तक योजनाओं और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित की जा सके।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू, महिला पर्यवेक्षिका रागिनी कुमारी और जेएसएलपीएस के बीपीएम जन्मजय बाउरी ने चार्ट पेपर, प्रेरक वीडियो क्लिप, समूह चर्चा और अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, कृषक मित्र, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया और जेएसएलपीएस की दीदियों सहित बड़ी संख्या में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

img 20250902 wa00374613043907196812882

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर