Search

March 3, 2026 5:39 am

बाल विवाह के खिलाफ विशेष बैठक, यूनिसेफ–पीसीआई इंडिया के सहयोग से जागरूकता अभियान तेज।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत भवन में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर एक विशेष एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, शिक्षक, वार्ड सदस्य तथा जेएसएलपीएस महिला समूह की सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में माननीय मुखिया एवं पंचायत समिति के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाना तथा महिला एवं बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन करना था। पंचायत समिति की ओर से उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को बाल विवाह से जुड़े कानून, दुष्प्रभाव और रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। यूनिसेफ एवं पीसीआई इंडिया के सहयोग से जागरूकता अभियान को और तेज करने पर जोर दिया गया। इस दौरान बाल विवाह मुक्त पंचायत के स्लोगन लेखन, जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन तथा सेविका व सहिया के माध्यम से किशोर–किशोरियों और उनके अभिभावकों के घर-घर जाकर जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर