Search

March 14, 2026 3:07 pm

मंडलकारा में चला विशेष अभियान, कैदियों ने ली नशा छोड़ने और सड़क सुरक्षा की शपथ।

परिवार की खुशी और समाज की भलाई के लिए उठाया कदम, बोले- बाहर जाकर भी फैलाएंगे जागरूकता

पाकुड़ | प्रोजेक्ट परिवर्तन के तहत सोमवार को मंडलकारा पाकुड़ में कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला। जेल के बंदियों ने खुद को नशा से दूर रखने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया था।

कैदियों ने कहा – अब नशा नहीं, नई राह पर चलेंगे

इस मौके पर कैदियों में गजब का उत्साह देखा गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब वे नशा नहीं करेंगे और जेल से बाहर जाकर भी समाज को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएंगे।

उपायुक्त ने दिया संकल्प – ‘नशा नहीं, सुरक्षा हां’

उपायुक्त मनीष कुमार ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा, “नशा व्यक्ति को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और सामाजिक रूप से भी खोखला बना देता है।” उन्होंने नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशा से परिवार टूटते हैं, और इससे अपराध की राह भी खुलती है।

सड़क सुरक्षा पर भी दिया गया संदेश

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा की अहमियत बताते हुए कहा कि “हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, शराब पीकर कभी वाहन न चलाएं और ज़रूरतमंदों की सड़क पर मदद करें।” उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कर हम न सिर्फ अपनी, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।

प्रशासन की नई पहल को मिला सकारात्मक समर्थन

प्रोजेक्ट परिवर्तन के इस कार्यक्रम को जेल प्रशासन और बंदियों ने सराहा। कैदियों ने कहा कि इस तरह की पहल से उनमें जीवन के प्रति सकारात्मक सोच पैदा हो रही है और वे बाहर जाकर बेहतर नागरिक बनना चाहते हैं।

img 20250617 wa00449175742948581052316

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर