गढ़वा। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर सेल भवनाथपुर के मार्गनिर्देशन में डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में कक्षा तृतीय से अष्टम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दो स्तरों पर किया गया। भाषण का विषय था “एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रभाव, प्रदूषण और समाधान” तथा पेंटिंग का विषय था “से नो टू प्लास्टिक बैग”।

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम वर्ग में प्रत्यूष कुमार ने प्रथम स्थान, अर्पिता ने द्वितीय स्थान तथा दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। षष्ठम से अष्टम वर्ग में विक्रम सिंह ने प्रथम स्थान, रिजवान अली ने द्वितीय स्थान तथा प्रज्ञा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम वर्ग में रचित देव पांडेय ने प्रथम स्थान , अतिक्ष द्विवेदी ने द्वितीय स्थान तथा आरव गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। षष्ठम से अष्टम वर्ग में सोनम तिवारी ने प्रथम स्थान, आरुष कुमार दुबे ने द्वितीय स्थान तथा अर्जुन कुमार सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम वर्ग में अभिमन्यु कुमार यादव ने प्रथम स्थान अंकित कुमार ने द्वितीय स्थान तथा वैष्णवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। षष्ठम से अष्टम वर्ग में सोनाक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान, कुणाल सोनी ने द्वितीय स्थान तथा अन्वी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। उनके अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर सही दिशा में अग्रसर कर बच्चों के जीवन को सफल बनाना ही शिक्षकों का मुख्य कर्तव्य है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इसी लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मेरा पहला प्रयास है और आगे भी जारी रहेगा। विजेता प्रतिभागियों को श्याम उज्जवल मेदा (उप महाप्रबंधक, सेल) भवनाथपुर सह एलएमसी चेयरमैन), बुलू दीगल, उप प्रबंधक (एच आर) एवं प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र, मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। अंत में समागत अतिथियों को प्राचार्य द्वारा अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा सेल पदाधिकारियों द्वारा प्राचार्य को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सी सी ए इंचार्ज प्रवीण कुमार पांडे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक ओ पी सिंह ने किया। मौके पर मीडिया प्रभारी संजय राय, शौकत अली, अनिल द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, गणेश त्रिवेदी, आर के दुबे, लाल कमल द्विवेदी एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।






