Search

February 4, 2026 3:43 pm

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल।

अब्दुल अंसारी

महेशपुर (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के दुमका डंगाल स्थित पावर सबस्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान मोहन रविदास (25 वर्ष), पिता गोपाल रविदास, निवासी बिरहाल पोखर के रूप में हुई है। वह बाइक से महेशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर (नंबर JH 18G 2627) का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। वहीं घायल को पुलिस वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

img 20260130 wa00152017393056922419808
img 20260130 wa00148085502532783489572

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर