राजकुमार भगत
पाकुड़: श्री सत्य साईं सेवा संगठन, पाकुड़ द्वारा बाल विकास कार्यक्रम के तहत श्री सत्य साईं विद्या ज्योति प्रोग्राम स्कूल, प्राथमिक विद्यालय अलीगंज में निःशुल्क दंत जांच और होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. काकुल हंसराज, आर्थोडेंटिस्ट ने बच्चों और अभिभावकों को दांतों की देखभाल, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी सुझाव दिए। इस मौके पर कुल 70 रोगियों की दंत जांच और 98 रोगियों की होम्योपैथी जांच की गई। सभी रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. देवकांत ठाकुर ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन, छोटी अलीगंज हर शनिवार निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. देवकांत ठाकुर, राकेश पांडेय, अनिरुद्ध कुमार (जिला अध्यक्ष), ओम कुमार, राजेश रजक, पापड़ी मंडल, सत्यजीत मंडल और संगठन के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।





