Search

March 13, 2026 10:43 pm

पाकुड़ में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर बनी रणनीति

विधायक निसात आलम ने दिए संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क तेज़ करने के निर्देश।

होड़ क्लब के दर्जनों सदस्य कांग्रेस में शामिल, युवाओं की भागीदारी से पार्टी को मिलेगी नई ऊर्जा।

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पाकुड़ विधायक निसात आलम ने की। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना, विकास कार्यों की समीक्षा करना और आगामी 28 जून को प्रस्तावित ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों को अंतिम रूप देना रहा।

जनसंपर्क ही संगठन की रीढ़ है, हर कार्यकर्ता इसे अपनाए, विधायक निसात आलम

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक आलम ने कहा, “शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के साथ-साथ हमें संगठन की नींव को और मजबूत करना होगा। इसके लिए जनसंपर्क अभियान को तेज़ करना जरूरी है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, विधायक ने दी बधाई

बैठक के दौरान विभिन्न मंडलों के नव नियुक्त अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। विधायक आलम ने सभी नव पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, “संगठन की जिम्मेदारी एक अवसर है, इसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएं।”

हर कार्यकर्ता से की व्यक्तिगत मुलाकात, सुनी समस्याएं और सुझाव

विधायक ने बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर कार्यकर्ता की भावना को सर्वोपरि मानती है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेगी।

26 जून को कांग्रेस प्रदेश महासचिव की मौजूदगी में फिर होगी अहम बैठक

बैठक में बताया गया कि 26 जून को झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम की उपस्थिति में एक और रणनीतिक बैठक होगी, जिसमें संविधान बचाओ रैली की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

होड़ क्लब के सदस्यों ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर थामा हाथ

बैठक के समापन पर पाकुड़ के प्रतिष्ठित होड़ क्लब के कई सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। विधायक ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “पार्टी में युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।”
बैठक में प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, पर्यवेक्षक अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुख्तार हुसैन, सेमीनुल इस्लाम, शाहीन परवेज, गुलाम अहमद, असद हुसैन, देबू विश्वास, प्रमोद डोकानिया, रामविलास महतो, मोनिता कुमारी, शहनाज बेगम, मंजुला हसदा, मिरजाहान शेख, मिठुन मरांडी, इसलाम मियां, ए. गंगुली, मनोवर आलम, कलीमुद्दीन शेख, मजिबुर रहमान, बेलाल शेख, जालालुद्दीन शेख समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20250622 wa00122112514509813608886
img 20250622 wa00134575676870907798388

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर