Search

February 21, 2026 9:34 pm

15वें वित्त आयोग की योजनाओं की सख्त समीक्षा, कई कार्यों के भुगतान पर रोक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशों के आलोक में स्पष्ट किया गया कि पीसीसी, पुलिया और चबूतरा से संबंधित योजनाओं का भुगतान नहीं किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024–25 में प्राप्त तथा 2025–26 में प्राप्त होने वाली आवंटन राशि से केवल आंगनबाड़ी/विद्यालय मरम्मती, पंचायत सचिवालय का सुदृढ़ीकरण, विद्यालय की चहारदीवारी और पेवर्स ब्लॉक से जुड़ी योजनाओं में ही भुगतान अनुमन्य होगा। नई योजनाओं के चयन को लेकर पंचायत समिति को निर्देश दिए गए कि प्रखंड पंचायत समिति कार्यालय के बाहर पेवर्स ब्लॉक का अधिष्ठापन एवं सुदृढ़ीकरण, प्रखंड परिसर में कैंटीन निर्माण, प्रखंड पंचायत संसाधन केंद्र का सुदृढ़ीकरण तथा प्रखंड पंचायत समिति के कार्यपालक सचिव के कक्ष का सुदृढ़ीकरण—इन सभी योजनाओं की प्रविष्टि तत्काल की जाए। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम, कनीय अभियंता सहित लेखा लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर