Search

April 12, 2026 7:30 pm

नगर निकाय चुनाव, बाजार समिति में बनेगा स्ट्रॉन्ग रूम, डिस्पैच-रिसीविंग सेंटर

डीसी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, बोले– तय समय पर पूरी हों सभी तैयारियां

पाकुड़ | नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मनीष कुमार ने शनिवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्ट्रॉन्ग रूम (वज्रगृह), डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर और मतगणना केंद्र का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय समय सीमा में पूरी की जाएं। उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को मतदान और मतगणना से जुड़ी सभी जरूरी आधारभूत सुविधाएं समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य बेहद संवेदनशील जिम्मेदारी है, इसलिए सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीसी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!