Search

June 21, 2025 4:48 am

सुब्रतो कप की धमाकेदार शुरुआत, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में गुरुवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने किया। मिली जानकारी के अनुसार इस फुटबाल प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम फुटबॉल मुकाबला उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोडगो व उत्क्रमित उच्च विद्यालय मेहुलबोना के छात्रो के बीच खेला गया। इससे पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल को कीक मारकर खेल का उद्घाटन किया। साथ ही बीडीओ ने उपस्थितलोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक सहित सभी तरह के रोगों से लोग मुक्त रहते हैं।खेल के माध्यम से भी आप राज्य सहित देश का नाम रोशन कर सकते हैं।इस सुब्रतो कप प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शिक्षक सोभान सोरेन, खेल शिक्षक नीरज मुर्मू ,खेल शिक्षिका प्रमिला मरांडी,सीआरपी वरुण कुमार रजक, बीआरपी धीरेंद्र साहा ,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आतिश कुमार भट्टाचार्य एवं अन्य लोगों कि देखरेख में फुटबॉल खेल करवाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर