Search

March 14, 2026 11:05 pm

नशीली पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।

जिला पर्यटन कला-संस्कृति खेलकुद कार्यालय, पाकुड़ द्वारा शहर के राजापाड़ा अंशु कला केंद्र में मादक पदार्थ के दुरुपयोग के संबंध में जागरूकता अभियान के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें कुल 175 बालक एवं बालिका विद्यार्थियों ने अंश ग्रहण किया। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। इस मादक दुरुपयोग प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षक सुरजीत घोष, शताब्दी घोष, अमृता दास, चंदा रजक,कौशकी शाहा, सोनाली दास मुख्य रूप से बच्चों का मनोबल बढ़ाने में मदद किए।
प्रतियोगिता को तीन चरणों में बांटा गया। पहला ग्रुप ए प्रथम श्रेया कुमारी, द्वितीय राधिका भास्कर, तृतीय अनन्या कुमारी, रक्षित ग्रुप बी प्रथम समृद्धि कुमारी, द्वितीय रूकसार हुसैन, तृतीय अनन्या मिश्रा, ग्रुप सी प्रथम अरिन्दम मंडल, द्वितीय रानी भास्कर, तृतीय भूमि श्रेया।
सभी प्रतिभागियों को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र ट्राफी एवं चित्रांकन किट प्रदान किया गया। साथ ही उनका मनोबल और स्वास्थ्य के प्रति मादक दुरुपयोग की प्रति जानकारी दिया गया। इस सफल कार्यक्रम में उपस्थित सुभोजित घोष,खेल समन्वयक विवेक रजक, मनीष कुमार एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

img 20250615 wa00241524923178344217956
img 20250615 wa00254427874674329543197

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर