हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार देरशाम रानीपुर स्थित चेकनाका में ड्यूटी के दौरान प्रतिनियुक्त चौकीदार बाबा शंकर राय की पक्षाघात से मौत हो गई। मृतक मूल रूप से चौकीधाप गांव क्षेत्र का चौकीदार था। जिसे बीते कई माह से चेकनाका में पदास्थापित किया गया था। बुधवार देरशाम आठ बजे जब वह ड्यूटी के दौरान कुर्सी में बैठा हुआ था कि अचानक कुर्सी से गिर पड़ा। जिसे आननफानन ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर लाया गया। जिसे तुरन्त सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल लाया गया। जहां चौकीदार की गम्भीर अवस्था देख बंगाल रेफर कर दिया गया। स्वजनों द्वारा इलाज के लिए धुलियांन ले जाने के क्रम में मृत्यु हो गई। इस सम्बंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चेकनाका में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से चौकीदार की मृत्यु हो गई।







