Search

April 12, 2026 12:11 am

विशेष प्रमंडल के वरीय लेखा लिपिक सौरभ कुमार का आकस्मिक निधन, समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि

पाकुड़। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पाकुड़ में पदस्थापित वरीय लेखा लिपिक सौरभ कुमार के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में सामान्य प्रेक्षक, उपायुक्त, आईटीडीए के परियोजना निदेशक, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
सभा के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। प्रशासनिक महकमे में सौरभ कुमार के असमय निधन से शोक की लहर है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!