अभिलेखों व पंजीयों का रख-रखाव संतोषजनक, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा
पाकुड़। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ ने SC/ST थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर व भवन की साफ-सफाई के साथ-साथ सिरिस्ता अभिलेखों और विभिन्न पंजीयों के रख-रखाव एवं संधारण का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के बाद अभिलेखों और पंजीयों का संधारण संतोषजनक पाया गया। हालांकि निरीक्षण के क्रम में पाई गई कुछ त्रुटियों के निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए ओपी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए और अनुसंधान कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।








