Search

March 13, 2026 11:32 pm

राणा ओझा उपाध्याय की जीत पर पाकुड़ में भव्य विजय जुलूस, गाजे-बाजे के साथ समर्थकों ने मनाया जश्न।

पाकुड़। राणा ओझा उपाध्याय की जीत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पाकुड़ शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ निकला यह जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में समर्थक, समाज के गणमान्य लोग तथा स्थानीय नागरिक शामिल हुए। विजय जुलूस के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल की थाप पर समर्थक नाचते-गाते हुए जीत की खुशी जाहिर कर रहे थे। कई जगहों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और जश्न मनाया। जुलूस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां स्थानीय लोगों ने राणा ओझा उपाध्याय का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने जीत पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विजय जुलूस के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एकजुट होकर जीत की खुशी साझा की और राणा ओझा उपाध्याय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

img 20260313 wa00703045123802018832411
img 20260313 wa00691525905518458218928

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर