एस कुमार
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम शुक्रवार को महेशपुर अंबेडकर व भगत सिंह चौक स्थित मिठाई व होटल रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव भी मौजूद थे. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री हेम्ब्रम ने प्रखंड के अंबेडकर चौक में कई मिठाई दुकान व गांगुली रेस्टोरेंट सहित अन्य रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया. जहां सुरक्षा टीम ने सभी मिठाई दुकान से छेना का सैम्पल लेते हुए गांगुली रेस्टोरेंट में त्वरित कार्यवाही करते हुए बिरयानी में रंग का मिलावट को लेकर बिरयानी को तुरंत दुकान से निकालकर बाहर नष्ट कर फेंकने का निर्देश दिया. वही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने बताया कि उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर दुकानों का निरीक्षण किया गया. जिसमे कई दुकानों का सेंपल लिया गया. साथ ही गांगुली रेस्टोरेंट के बिरयानी में अखाद रंग की मिलावट को लेकर बिरयानी को फेक दिया गया है. बताया सभी दुकान व लोगों को जागरूक भी किया जा रहा कि एक्सपाइरी डेट से लेकर जांच कर ही खरीददारी कर सेवन करे, साथ ही खाद कारोबारियों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.





