Search

March 17, 2026 10:33 pm

स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन, ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत दुखुबरमसिया गांव में नव भारत जागृति केंद्र एवं एसबीआई फाउंडेशन मुंबई के सौजन्य से बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया.इस अभियान के तहत प्रखंड के 20 गांवों में मेडिकल ओपीडी कैंप का आयोजन किया जाता है.जिसमें से दुखुबरमसिया गांव भी एक है.स्वच्छ भारत अभियान में ग्रामीणों एवं गांव को स्वच्छ रखने के साथ-साथ स्वच्छ भोजन,पानी,शरीर एवं स्वच्छ परिवेश पर चर्चा की गई. गांव में स्वच्छ भारत अभियान की रैली निकाली गई जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.स्वच्छ भारत अभियान में 245 ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.साथ ही ग्रामीणों के बीच 200 पैकेट डिटॉल साबुन का वितरण किया गया.वहीं गांव में ब्लीचिंग पावडर,फिनायल,4 बड़ा डस्टबिन,15 छोटा डस्टबिन,2 हैंड पंप और सेप्टिक टैंक के लिए प्लेटफार्म बनाया गया.साथ ही 8 कुओं और 9 हैंडपंपों की सफाई की गई और ब्लीचिंग पाउडर के साथ फिनाइल का छिड़काव गांव में किया गया.मौके पर डा जोन हांसदा,जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार घोष,डॉ अब्दुल हक मंजर,बीपीएम प्रभात दास,शिक्षिका तेरेसा सोरेन,सहिया साहिना खातून,स्वास्थ्य सहिया बेरनाडेव मुर्मू,सेविका सरस्वती मुर्मू, सहायिका सनतफुल टुडू,मुखिया अरविंद टुडू,खालिदा बेगम,पिंकी कुमारी,सुबोध कुमार मंडल,छोटु कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर