Search

March 23, 2026 5:43 am

स्वराज राष्ट्रीय ह्यूमन फाउंडेशन ने अग्निकांड पीड़ित परिवार को दी सहायता।

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिदपुर में हुई अग्निकांड के पीड़ित मानवती हेंम्ब्रम पति महेश सोरेन को सहयोग के लिए स्वराज राष्ट्रीय ह्यूमन फाउंडेशन आगे आई है । स्वराज राष्ट्रीय ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से जिला प्रभारी विनय कुमार सिंह ,पाकुड़िया प्रखण्ड प्रोमोटर इब्राहिम अंसारी, महेशपुर प्रखंड प्रोमोटर फिलिप टुड्डु स्थानीय राजपोखर पंचायत के मुखिया ललिता टुडू के साथ शुक्रवार को सिदपुर पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य के लिए 26 किलो चावल,पांच किलो आटा, पांच किलो आलू सहित प्याज, धनिया पाउडर , हरा मिर्च , सरसों तेल, साबुन ,कोलगेट ,हल्दी ,नमक ,जीरा पाउडर, चूड़ा, मुड़ी ,साड़ी ,साया ,ब्लाउज के साथ 1100 रुपया नगद सहयोग राशि भेंट किया । मौके पर बनियापसार पंचायत प्रोमोटर यतिकुल अंसारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे । मौके पर जिला प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्वराज राष्ट्रीय ह्यूमन फाउंडेशन जनहित में हमेशा आगे बढ़ चढ़ कर दबे,कुचले,पीड़ित लोगों को सेवा करती है और आगे भी करती रहेगी ।

img 20250328 wa00232231207933425977374
img 20250328 wa00226954651457950068685

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर