Search

March 18, 2026 1:19 pm

जल संकट दूर करने के लिए तनवीर आलम के प्रयास से स्थल निरीक्षण, जल्द लगेगा चापाकल।

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के हटाथपारा में जल संकट को देखते हुए नए चापाकल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्थानीय जनता की मांग और कांग्रेस नेता तनवीर आलम के प्रयासों के फलस्वरूप जिला कांग्रेस की महासचिव मोनिता कुमारी दे ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोनिता कुमारी दे ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को गंभीरता से लिया। उन्होंने जल्द से जल्द चापाकल की स्थापना कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे। क्षेत्रीय जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए तनवीर आलम और कांग्रेस पार्टी का आभार जताया। जल्द ही चापाकल का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को जल संकट से निजात मिलेगी।

Also Read: E-paper 07-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर