सतनाम सिंह
पाकुड़: जब सियासत के आसमान पर बादल छाए थे, और हर रास्ता अंधेरों से घिरा था, तब एक बेटे ने उम्मीदों का दिया जलाया। तनवीर आलम, जिन्होंने पिता की विरासत संभालने का वादा किया, हर कदम पर अपने इरादों को साबित किया। उनकी मेहनत और लगन ने राजनीति में एक नई इबारत लिख दी।
“सफर आसान नहीं था, मगर हौसले कमाल के थे”
जब आलमगीर आलम की गिरफ्तारी से परिवार पर संकट के बादल छाए, तनवीर ने अपने संयम और संघर्ष से सबको हैरान कर दिया।
“चिराग़ बन के जले वो हर अंधेरे में,
हर मुश्किल को हराया अपने सवेरे में”
तनवीर ने न केवल अपने पिता की गैरमौजूदगी में पार्टी को संभाला, बल्कि मां निसात आलम की जीत को भी एक ऐतिहासिक मोड़ दिया।
“मां के कदमों में बिछा दिया विश्वास का रास्ता”
चुनाव प्रचार में तनवीर हर कदम अपनी मां के साथ खड़े रहे। उनका जुनून, उनकी लगन और उनकी रणनीति ने साबित कर दिया कि वह एक कुशल नेता हैं।
“हर जनसभा में था उनका असर, जोश से लबरेज़ हर नज़ारा था बेमिसाल।”
“युवाओं के लिए प्रेरणा बने तनवीर”
तनवीर आलम ने न केवल परिवार की विरासत को संभाला, बल्कि अपने नेतृत्व से यह दिखा दिया कि वह झारखंड के सियासी फलक पर एक चमकता सितारा हैं। उनकी मेहनत और काबिलियत ने कार्यकर्ताओं को भी एक नई ऊर्जा दी।
“जो आया था तूफान, अब थम गया है,
तनवीर का नाम हर दिल में बस गया है।”
“पाकुड़ ने लिखा एक नया इतिहास”
पाकुड़ की जनता ने न केवल कांग्रेस को सिर-आंखों पर बिठाया, बल्कि तनवीर आलम के संघर्ष को भी सलाम किया। मां निसात आलम की जीत ने साबित कर दिया कि सच्चाई और मेहनत से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
“ये जीत है जुनून की, ये जीत है यकीन की, पाकुड़ ने किया सलाम, आलम की जमीन की।”
तनवीर आलम की सियासत आज झारखंड के हर युवा के लिए प्रेरणा बन गई है। उनका हौसला और संघर्ष यह बताता है कि सितारे उन्हीं के चमकते हैं, जो अंधेरों में भी राह बना लेते हैं।





