Search

February 14, 2026 2:46 am

पिट्स मॉडर्न स्कूल की छात्रा तन्वी को मिले छात्रवृति रूपी पंख, पूर्व छात्रों की सकारात्मक सोच की चारों ओर हो रही है चर्चा

अक्षय कुमार सिंह

गोमिया। शुक्रवार को पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया की यूकेजी “ए” की छात्रा तन्वी कुमारी को पिट्स के पूर्व छात्र संघ द्वारा ₹53,245 की छात्रवृत्ति देकर शिक्षा रूपी पंख भेंट की गई। यह छात्रवृत्ति उनकी ट्यूशन और एडमिशन शुल्क के लिए प्रदान की गई है। तन्वी एक मेधावी छात्रा हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। उनके पिता, धनेश्वर गोप, दिव्यांग हैं। इस छात्रवृत्ति के माध्यम से तन्वी की शिक्षा में मदद मिलेगी और वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। 

img 20260213 wa00971253824389559164329
विद्यालय परिसर में सम्मान का पल

छात्रों की इस सकारात्मक सोच की चारों ओर हो रही है चर्चा।इस सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। मौके पर प्राचार्य बृजमोहन लाल दास और स्कूल समन्वयकों ने तन्वी कुमारी को सम्मानित किया। जीडी न्यूज से बात करते हुए विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने तन्वी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए ‘पिट्स पूर्व छात्र संघ द्वारा किए गए ‘ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि हमारे शिक्षक भी भी इस पहल से प्रेरणा पाकर शिक्षक सहयोग कोष के माध्यम से सहयोग अभियान की शुरुआत करने की सकारात्मक सोच विकसित की है। इस अवसर पर अभिषेक विश्वास महाप्रबंधक, आई ई पी एल ओरिका, गोमिया और गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने छात्रों को अपनी शैक्षणिक यात्रा में केंद्रित और दृढ़ रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने छात्रवृत्ति जैसे पहल की प्रशंसा करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को शैक्षिक सहायता प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। यह अवसर पूरे विद्यालय परिवार के लिए के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण था। यह शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वित्तीय बाधाएं किसी बच्चे की शिक्षा में आड़े न आएं। साथ ही क्षेत्रवासियों एवं अभिभावक समाज द्वारा इस पहल की प्रशंसा हो रही है।

screenshot 20260213 2049427191942496771878935

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर