Search

March 22, 2026 11:39 pm

हर घर तक पहुंचा नल का जल, ‘जल अर्पण दिवस’ पर हुई आधिकारिक घोषणा।

जल महोत्सव पखवाड़ा के समापन पर कार्यक्रम, ग्रामीणों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

पाकुड़/महेशपुर।जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत महेशपुर प्रखंड के गायबथान पंचायत स्थित बरमसिया गांव में रविवार को “जल अर्पण दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव को “हर घर जल” के रूप में घोषित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत गांव के सभी घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके लिए गांव में 12 जल टंकियों का निर्माण किया गया है, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर हुई है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही “जल रक्षा सूत्र” बांधकर पानी बचाने का संदेश दिया गया। जल सहियाओं को नियमित रूप से जल गुणवत्ता जांच करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाली गई। इसके अलावा चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, पानी के संतुलित उपयोग और जल बर्बादी रोकने की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

img 20260322 wa00452772945893441742049
img 20260322 wa00466450167329292847886

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर