Search

February 12, 2026 8:17 pm

कुत्तों का आतंक, हर दिन नहीं शिकार,6 दिन में 20 से ज्यादा लोगों को काट चुके आवारा कुत्ते।

बाजार से लेकर गांवों तक दहशत, बच्चे-महिलाएं सबसे ज्यादा शिकार।

Also Read: E-paper 20-01-26

शुक्रवार को 4 नए मामले, बेकाबू कुत्ते ने पीछे से किया हमला।

पाकुड़िया (पाकुड़) बाजार सहित आसपास के गांवों में आवारा और विक्षिप्त कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते छह दिनों में कुत्तों के हमले में 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि कब, कहां और किस पर हमला हो जाए—कुछ कहा नहीं जा सकता। बाजार, गली-मोहल्ले और गांव की पगडंडियां तक सुरक्षित नहीं रह गई हैं। शुक्रवार को भी कुत्तों के हमले में चार लोग घायल हो गए। सुबह मोंगलाबांध गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं—9 वर्षीय शबनम खातून और 13 वर्षीय प्रतिभा कुमारी—पर पीछे से हमला किया गया। वहीं जुगुड़िया गांव में 10 वर्षीय आनंद ठाकुर और पाकुड़िया बाजार में राजपोखर गांव निवासी 45 वर्षीय यासीन मियां को विक्षिप्त कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। इससे पहले गुरुवार को भी सात लोग कुत्तों के हमले का शिकार बने थे। खागाचुआं गांव की 5 वर्षीय रेणुका टुडू, मोंगलाबांध गांव के 19 वर्षीय शहीद अंसारी, पाकुड़िया निवासी 32 वर्षीय राकेश टुडू, लकड़ा पहाड़ी गांव के 24 वर्षीय आलमगीर अंसारी, पत्थरडांगा गांव के 60 वर्षीय रिजाउल अंसारी, डुमरसोल गांव के 8 वर्षीय अमन मड़िया और खांडू टोला गांव के बादल मुर्मू को काटकर घायल कर दिया गया। लगातार हो रहे हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चों को अकेले बाहर भेजने से लोग डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों का झुंड दिन में भी सड़कों पर घूम रहा है और पीछे से हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर