चोर पुलिस के हाथों से कोसों दूर।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) लिट्टीपाड़ा में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। दस दिन में तीन बार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दे दिया हैं। लेकिन अभी भी पुलिस उन चोरों तक पहुंच से कोसों दूर हैं। चोरी की मामला को लोग भूले भी नहीं थे कि ठीक और एक मामला सामने आ गया।रविवार देर शाम अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। बंद घर से बारह भरी चांदी का कंगन, स्मार्ट घड़ी सहित बीस हजार नगद उड़ा ले गया। घटना की जानकारी तब जब गृह स्वामी लिट्टीपाड़ा निवासी देव कुमार मंडल दुकान से शाम में घर पहुंचा। गृह स्वामी देव कुमार मंडल ने बताया कि जब दुकान से शाम में घर पहुंचा तो तब देखा कि घर का समान बिखरा पड़ा है , बक्सा भी खुला पड़ा है। जब बक्सा में रखा सामान का खोजबीन किया बीस हजार रुपए चांदी का कंगन सहित अन्य गायब पाया। बता दें कि जिस घर से चोरी हुआ वह घर थाना के बिल्कुल पास हैं। इन दिनों चोरों का मन इतना बड़ा हुआ कि आसानी से अपना काम को अंजाम दे रहा है। पुलिस हाथ पे हाथ धर बैठा हैं।अब तक पुलिस चोरों के सरगना तक नहीं पहुंच पाया है।जिससे ग्रामीण सहित स्थानीय दुकानदार भयभीत हैं। क्योंकि किसी को पता नहीं नहीं कि अगला टारगेट किनके घर में या दुकान में चोरी होगा।गृह स्वामी देव के लिखित आवदेन पर पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस की माने तो बहुत जल्द अज्ञात चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
दस दिन के अंदर लिट्टीपाड़ा में तीन बार चोरों ने किया हाथ साफ
पहला चोरी 11नवंबर को अज्ञात चोरों ने राजेश वर्धन का कपड़ा दुकान में लगभग पैतालीस हजार रूपए का वस्त्र चोरी की थी। वहीं दूसरी बार 12नवंबर को मंटू चाय दुकान में लगभग पंद्रह हजार का बिस्कुट,पावरोटी सहित अन्य सामान की चोरी की थी। पुनः तीसरी बार 19नवंबर को देव कुमार मंडल के बंद घर में अज्ञात चोरों ने नगदी राशि सहित घड़ी, चांदी का कंगन आदि सामान को उड़ाया।