Search

March 18, 2026 8:09 am

विस्फोटक पदार्थ मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पाकुड़। पाकुड़ मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 190/21 (दिनांक-03.12.2021) के तहत नामजद अभियुक्त रकीबुल शेख (उम्र 46 वर्ष), पिता स्वर्गीय फैराद शेख, निवासी लखनपुर (किस्मतकदमसार), थाना पाकुड़ (मु०), जिला पाकुड़ को पुलिस ने बीती रात (17 मई 2025) को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। यह मामला झारखंड खनिज चोरी निवारण अधिनियम (JMMCR Act) की धारा 4/54, झारखंड खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम (JMMDR Act) की धारा 4/21 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के तहत दर्ज किया गया था। अभियुक्त पर अवैध खनन और विस्फोटक पदार्थ के गैरकानूनी उपयोग का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर