Search

April 10, 2026 12:42 am

घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा: थाना क्षेत्र के बासमती गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के चक्कूधाड़ा निवासी नूर इस्लाम के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर आरोपी ने बासमती गांव स्थित एक घर की चारदीवारी पार कर अंदर प्रवेश किया और वहां मौजूद 26 वर्षीय विवाहिता के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका भाई और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 21/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!