बिनोद कुमार चतरा जिला ब्यूरो
पत्थलगड़ा(चतरा) प्रखंड के विभिन्न गांवों से कांवरियों का जत्था रविवार को बाबा भोले नाथ की नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों का जत्थें में शामिल कांवरियों ने प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल व मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा प्रारंभ किया। इस दौरान बोल-बम, हर-हर महादेव के नारे के गुंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्रखंड मुख्यालय से लगभग एक दर्जन से अधिक वाहनों से कांवरियों का जत्था पत्थलगड़ा से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुवा। देवी स्थान जत्थे के रवानगी के दौरान भाजपा नेता अंबिका यादव, पत्रकार अरविंद ठाकुर, पत्रकार श्रीकांत राणा, प्रमोद कुशवाहा, विनय दांगी, बिहारी अग्रवाल आदि उपस्थित थे। वहीं जत्थे में सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुकेश दांगी, आशीष कुमार, शंकर दांगी, रणबीर तिवारी, लेखराज टाइगर, कृष्णा भारती,बीरबल दांगी, मनोज दांगी, दिलीप ठाकुर समेत कई महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।
