Search

June 26, 2025 9:00 am

भाजपा नेता ने भरी हुंकार, कहां झारखंड में अब आने वाली भाजपा सरकार।

रामकुमार भगत

पाकुड़ । बुधवार को शिबु हेम्ब्रम की अध्यक्षता में भाजपा मोर्चा नवी नगर मंडल की एक बैठक बुसका मैदान में संपन्न हुई, बैठक में उपस्थित पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू ने मोदी सरकार के योजनाओ के बारे में ग्राम वासियों को विस्तृत जानकारी दी और हेमंत सोरेन के विफलता के बारे में बताते हुए गाँव चौपाल के द्वारा आने वाले चुनाव में फिर से मोदी जी की सरकार और झारखंड में बाबूलाल मरांडी की सरकार बनाने हेतु निवेदन किया । महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष किस्टु सोरन अध्यक्ष मंगल हंसदा ने भी सभा को सम्बोधन किया। मौके पर शिबू हेम्ब्रम मंडल अध्यक्ष , मोनस तुरी, सुशील ठाकुर, लखिराय मुर्मू, पुन्सि मरांडी, बबलू ठाकुर, विजय मांझी, सुनीराय मुर्मू, मंगल मरांडी, संजला हंसदा, राम मरांडी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर