Search

March 18, 2026 1:13 am

भाजपा ने सौंपा ज्ञापन, कहा– अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत देश से करें बाहर।

राष्ट्र पहले, राजनीति बाद में” – मरांडी का दो टूक संदेश अवैध पाकिस्तानियों पर

बाबूलाल मरांडी की चेतावनी – “जो चुप है, वह भी दोषी है”

सतनाम सिंह

पाकुड़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा को लेकर अलर्ट बढ़ गया है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पाकुड़ जिले में जो पाकिस्तानी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं, उनकी पहचान कर तत्काल देश से बाहर किया जाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इसके बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। गृह मंत्रालय के आदेश संख्या 25022/28/2025-FI के अनुसार, अब पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा सेवा भी सस्पेंड कर दी गई है।

जिले में जो लोग बिना वैध दस्तावेजों के या वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द चिह्नित कर कार्रवाई की जाए,” — अमृत पांडेय, जिलाध्यक्ष, भाजपा

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए जिला प्रशासन को केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार तुरंत और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे आम जनता में विश्वास बना रहे और संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, सरिता मुर्मू, प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सम्पा साहा, जिलाध्यक्ष शबरी पाल, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, शर्मिला रजक, सुशांत घोष, सपन दुबे, पवन भगत, सादेकुल आलम, सुशील साह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20250505 wa00028507265510261935660
img 20250505 wa00038074346166130316525

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर