Search

March 18, 2026 1:16 pm

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश।

प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिदीप शील की अध्यक्षता में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमओ ने सभी डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जून माह में 1 से 15 तारीख तक जून और जुलाई माह का राशन और 16 से 30 जून तक अगस्त माह का राशन वितरण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, 2024 के अक्टूबर से दिसंबर तक के छूटे हुए कार्डधारकों को चीनी और दिसंबर माह का चना दाल वितरण करने का निर्देश दिया गया। एमओ ने कहा कि सभी डीलर प्रति माह शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करें और 90 प्रतिशत से कम अनाज वितरण करने वाले डीलरों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एफटीओ कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन देने और पहाड़िया परिवारों के बीच समय पर राशन वितरण करने के निर्देश भी दिए गए। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर