Search

February 11, 2026 8:23 pm

नगरपालिका चुनाव 2026 का बिगुल बजा, 23 फरवरी को होगा मतदान, 27 फरवरी को मतगणना।

डीसी–एसपी की संयुक्त प्रेस वार्ता, बोले– निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता

Also Read: E-paper 18-01-26

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के साथ ही पाकुड़ नगर परिषद में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसको लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर चुनाव कार्यक्रम और तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के बाद 28 जनवरी को निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापसी और 7 फरवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। नगर परिषद पाकुड़ में 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

21 वार्डों में होगा चुनाव, 42 मतदान केंद्र

नगर परिषद पाकुड़ में कुल 21 वार्ड हैं। इसके लिए 28 मतदान भवनों में 42 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल 37,033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 18,356 पुरुष और 18,677 महिलाएं शामिल हैं।

चुनाव संचालन के लिए 16 कोषांग गठित

नगरपालिका चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 16 कोषांगों का गठन किया है। इनमें कार्मिक, सामग्री, परिवहन, विधि-व्यवस्था, मीडिया, प्रशिक्षण, आईटी एवं कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन, स्वीप सहित अन्य कोषांग शामिल हैं। वार्डवार निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

एसपी का संदेश, सख्ती से लागू होगी आचार संहिता।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और शहरी क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या भय फैलाने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रेस वार्ता में जिला और अनुमंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने आम मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान में भाग लेने की अपील की है।

img 20260128 wa00344441183846213908293
img 20260128 wa00351059905329549485087

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर