Search

March 15, 2026 1:52 pm

केंद्रीय टीम ने पाकुड़ में जल जीवन मिशन की समीक्षा की।

केंद्रीय नोडल पदाधिकारी, निदेशक, पंचायती राज विभाग, भारत सरकार विपुल उज्ज्वल और पूर्व मुख्य अभियंता, राजस्थान सरकार सह सदस्य निर्मल चित्तोड़ा ने पाकुड़ जिले का भ्रमण किया और जल जीवन मिशन के तहत साहिबगंज-पाकुड़-दुमका मेगा बल्क वाटर सप्लाई स्कीम का निरीक्षण किया।

जल जीवन मिशन को लेकर हुई बैठक

निरीक्षण के बाद समाहरणालय स्थित सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत साहिबगंज-पाकुड़-दुमका मेगा जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता और आमजन को मिलने वाले लाभों के संबंध में गहन चर्चा की गई।

हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय नोडल पदाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किए जाएं। उपायुक्त मनीष कुमार ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन योजना को सफल बनाने हेतु पूर्ण तत्परता से कार्य कर रहा है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

स्थलीय निरीक्षण और वृक्षारोपण कार्यक्रम

केंद्रीय टीम ने पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत मेगा गंगा जलापूर्ति योजना के तहत विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और पंचायत दादपुर के ग्राम सैजा में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए पंचायत के ग्रामीणों के साथ जल संरक्षण पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

img 20250609 wa00241394518761831490006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर