Search

March 16, 2026 12:07 am

इंटर कला की परीक्षा में हिरणपुर के बच्चों ने दिखाई जौहर।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): इंटर कला की परीक्षा में हिरणपुर मॉडल प्लस टू विद्यालय के बच्चों ने अपनी जौहर दिखाई। जो जिले के टॉप टेन में छह स्थान हासिल करने में सफलता पाई है। हिरणपुर नामोपाड़ा की जुली दत्ता ने 451 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। व्यवसायी निर्मल दत्ता के पुत्री जुली ने बताई की इस सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षको को देना चाहेंगे। आगे जाकर शिक्षक बनना चाहेंगे। मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलती है। वही जिले में पांचवा स्थान प्राप्त देवानन्द रजक की पुत्री वर्षा कुमारी रजक भी इस सफलता से काफी खुश दिखे। जिन्होंने 448 अंक हासिल किया। उधर हिरणपुर की ब्यूटी कुमारी ने 447 अंक प्राप्त कर आठवां , 431 अंक लाकर देवकुमार मण्डल नोवा व 427 अंक लाकर कुमारी प्रिया दे व रिया स्वर्णकार ने दसवां स्थान हासिल करने में सफलता अर्जित किया है। बच्चो ने बताया कि विद्यालय के अनुशासन व शिक्षण से हमे एक नई ऊर्जा दिया था । जो कारगर सिद्ध हुआ ।इस परीक्षा में विद्यालय के 97.14 प्रतिशत बच्चे सफल रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो.सरफराज नाजरी ने बताया कि इस परीक्षा में 358 में से 352 बच्चे उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में तीन अनुपस्थित रहे व तीन असफल रहे।

img 20250605 wa00629055015420405809592
कुमारी प्रिया दे
img 20250605 wa00631755260103557155506
ब्यूटी मण्डल
img 20250605 wa00644484400613576665666
वर्षा रजक
img 20250605 wa00652472447240901658084
हिरणपुर में जुली दत्ता को मिठाई खिलाते उसकी मां।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर